पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मतंगेश्वर महादेव मन्दिर में दर्शन- पूजन कर शुरू की बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा
भोपाल/ खजुराहो (छतरपुर) कांग्रेस द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के पांचवे दिन विश्वप्रसिद्ध खजुराहो (राजनगर विधानसभा) में प्राचीन मतंगेश्वर महादेव मन्दिर में दर्शन – पूजन कर यात्रा के अगले पड़ाव को प्रारंभ किया। पूजा अर्चन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल समेत उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रदेश में कमीशन, अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार की सरकार का अंत करने की प्रार्थना भगवान मतंगेश्वर महादेव से की। यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश के सह प्रभारी सीपी मित्तल, राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा सहित अन्य साथी सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ अगले पड़ाव के रूप में छतरपुर रवाना हुए।
