सागर।प्रत्येक मतदाता के पहुंचना हम सभी का लक्ष्य है जिसके लिए हम सभी निरंतर रूप से विभिन्न रचनाओं के माध्यम से काम कर रहे हैं हम सभी ने बृहद रूप से सफलता पूर्वक सभी शक्ति केंद्रो के साथ प्रत्येक बूथ की बैठक सम्पन्न हुई हैं जिसके फलस्वरूप आज प्रत्येक बूथ पर निवासरत भाजपा कार्यकर्ता अपने दायित्व के अनुरूप कार्यों में जुट गए हैं अब हमारा लक्ष्य सामूहिक रूप से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का हैं यह बात उत्तर प्रदेश से पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने गुरुवार को पार्षद एवं शक्ति केंद्र की बैठक को संबोधित करते हुए कही।बैठक में प्रमुख रूप प्रवासी प्रभारी रंजना उपाध्याय,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, अनु शैलेंद्र जैन,जिला महामंत्री श्याम तिवारी, अमित कचवाहा,जिला उपाध्यक्ष, जगन्नाथ गुरैया,पार्षद दल सचेतक शैलेंद्र ठाकुर,विधानसभा संयोजक रामकुमार साहू,मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे,रीतेश मिश्रा,जिला मंत्री सुषमा यादव,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव,प्रतिभा चौबे मंचासीन रहें।
पूर्व मंत्री आंनद स्वरूप शुक्ल ने कहा की जब हम किसी मांगलिक आयोजन करते है या उत्सव मनाते हैं तो घर घर जाकर लोगो उसमें आमंत्रित करते हैं चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है इस उत्सव में प्रत्येक मतदाता के पास पंहुचकर हमें उन्हें मतदान हेतु प्रेरित करना हैं साथ ही सागर में शैलेंद्र जैन द्वारा किए गए विकास कार्यों के साथ साथ प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुचना हैं व प्रत्येक मतदाता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करना हैं। जिसके लिए सागर विधानसभा में आगमी 5 नवंबर को महाजनसंपर्क करेंगे जिसमें विधानसभा के सभी 48 वार्डों में एक साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता जन सामान्य के साथ जन संपर्क करेंगे।
कार्यक्रम बैठक के दौरान नगर निगम अधायक वृंदावन अहिरवार ने आगामी 7 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संभावित कार्यक्रम के सदर्भ में जानकारी दी
बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे ने व्यक्त किया।बैठक में सभी वार्डों के पार्षद एवं शक्ति केंद्रो के संयोजक गण उपस्थित रहें।