Search
Close this search box.

लोकतंत्र सेनानी संघ का सम्मान समारोह संपन्न संपन्न

सागर*/लोकतंत्र सेनानी संघ सागर द्वारा आज धर्मश्री स्थित भाजपा कार्यालय में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के पहले लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजनारायण अग्निहोत्री, लोकतंत्र सेनानी संघ के संभागीय संयोजक एड. कृष्णवीर सिंह ठाकुर आदि ने दीप प्रज्वलित कर चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि आज भारतीय जनता वट वृक्ष का रूप ले चुकी है लेकिन इस को पौधे को वट वृक्ष बनाने में हमारे पूर्वजों का संघर्ष हैं और बलिदान निहित्त हैं भारतीय जनता पार्टी की कल्पना हमारे लोकतंत्र सेनानियो के बिना नहीं की जा सकती जिन्होंने अपना और अपने परिवार का सर्वस्व न्यौछावर कर यातनाएं झेलते हुए भी संघर्ष के मार्ग को नहीं त्यागा क्योंकि वह राष्ट्र हित और राष्ट्र कल्याण के लिए कार्य कर रहें थे सिरोठिया ने कहा की हमारे लोकतंत्र सेनानी एवं उनके परिजनों का मार्गदर्शन हमें हमेशा मिलता हैं कभी उनकी कोई अपेक्षा या महत्वकांक्षा नही होती कई परिवार ऐसे भी है जो राज नैतिक दल में भी नहीं हैं लेकिन जब भी राष्ट्रहित के संकल्प को लेकर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी को आवायकता होती हैं आप सामर्थ्य अनुरूप कार्य में लग जाते हैं इस चुनावी बेला आप सभी अमूल्य योगदान हेतु पुनः एकत्रित हुए यही भारतीय जनता पार्टी की शक्ति हैं जिसके आधार पर हमारी सरकारें लगातार भारत को पुनः परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रहीं हैं।

 

*भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि* उस विपरीत दौर में जब देश के अंदर तमाम प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन करके देश को काल कोठरी में परिवर्तित कर दिया गया था उस समय भी हमारे सेनानी नहीं डरे थे आज तो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं आज आपके हमारे और सभी के सहयोग से देश और प्रदेश एक ठीक दिशा में आगे बढ़ रहा है हमें प्रसन्नता हैं की पहले की तरह आज भी लोकतंत्र सेनानी संघ प्रजातांत्रिक मूल्यों के संवर्धन के लिए हमेशा आगे खड़ा हैं और आगे हमेशा खड़ा रहेगा।

 

*राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संतोष शर्मा विचार ने विचार रखते हुए कहा कि* यह चुनाव राष्ट्र महत्व का चुनाव हैं अंग्रेजी की तर्ज पर बाकी सरकारों ने फूट डालो राज करो नीति अपनाकर काम किया हैं ऐसी षड्यंत्रकारी पार्टी से हमें बचना पड़ेगा हमने देखा है की इन्होंने प्रकार की बातें करके समाज को तोड़ने का प्रयास किया है इन सब बातों को हमें ध्यान में देना पड़ेगा।आज हमारी सरकार ने देश को दो। भागो में बाटने वाली धारा 370 समाप्त कर देश को एक करने का कार्य किया है जो वंदनीय हैं स्वागत योग्य हैं ऐसे हीं कार्य हमारी सरकार निरंतर करती रहें जिसके लिए आवश्यक हैं की राज्यसभा में भी हमारा बहुमत होना चाहिए जिसके लिए आवश्यक हैं की हमारे ज्यादा से ज्यादा विधायक जीत कर आए। तत्पश्चात कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजनारायण अग्निहोत्री लोकतंत्र सेनानी के संभागीय संयोजक श्री कृष्णवीर सिंह ठाकुर एड. गौरीशंकर वर्मा, ऋषभ कुमार जैन विनोद तिवारी रहली, कुसुमलता, भानूमति तिवारी, गुलाब बाई चौहान, विक्रम सिंह राजपूत, रोहित सोनी, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के संरक्षक दीनानाथ मिश्रा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, महेन्द्र सक्सेना, डॉ. महेन्द्र खरे सहित बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे।

 

*श्रीकांत जैन*

जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More