Search
Close this search box.

सागर जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर किया अभिनंदन

सागर जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर किया अभिनंदन

सागर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा प्रदेश की महत्वाकांक्षी पहल सी.एम.राइस स्कूलों का नाम परिवर्तित कर “संदीपनि विद्यालय किए जाने पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भोपाल पहुँचकर मुख्यमंत्री भेंट कर अभिनंदन प्रकट कर मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस भेंट वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा सी.एम.राइस स्कूलो के नाम परिवर्तित कर “संदीपनि विधालय” किए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है।
महर्षि संदीपनि,जिनकी गुरुकुल परंपरा में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की,उनके नाम से विद्यालयों को संबोधित करना हम सभी के लिए गौरव की बात होगी इस निर्णय से न केवल हमारी प्राचीन शिक्षा पद्धति और संस्कृति को सम्मान प्रदान करेगा एवं विद्यार्थीयों को भारतीय गुरु परंपरा के एक गौरवशाली अतीत से जोड़ते हुए उन्हें ज्ञान,संस्कार और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।

श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More