
राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान एवं केन्द्रीय अमृत 2.0 योजना से अब होगा मकरोनिया का कायाकल्प एवं विकास
(नगरीय निकाय में जल स्रोतों को अविरल बनाए जाने के लिए जन भागीदारी से होंगे कार्य)
सागर/03.01.2025
प्रदेश के नगरीय निकायों में जल स्रोतों,नदी,तालाब,कुआं, बावड़ी के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं संवर्धन के लिए 30 मार्च, रविवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मशांनुसार “जल गंगा संवर्धन अभियान” प्रारंभ किया गया है। यह अभियान आगामी 30 जून तक सतत चलेगा। साथ ही सघन वृक्षारोपण भी होगा।
इसी अनुक्रम में नपा मकरोनिया अंतर्गत खेल मैदान के सामने “शबरी सरोवर तालाब” पर नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया, मकरोनिया मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल, पाषर्दगण, सीएमओ पवन शर्मा, जनप्रतिनिधियों और जन समुदाय की विशेष उपस्थिति में इस अभियान का “श्रमदान कार्यक्रम” के माध्यम से कार्य का शुभारंभ किया गया। अभियान में नपा मकरोनिया अंतर्गत अधिक से अधिक जन भागीदारी के प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। जल स्रोतों के संरक्षण का दायित्व सरकार के साथ -साथ प्रत्येक नागरिक का भी है। उन्होंने इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए महिला जनप्रतिनिधियों से विशेष आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से “शबरी सरोवर तालाब” का संरक्षण किया जाएगा। इस स्थान पर मकरोनिया का सुंदरतम पार्क का निर्माण कराया जाएगा। सरोवर में पेडल वोट चलाई जाएगी। इसके चारों ओर हट निर्माण कर नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन के योग्य बनाया जाएगा। आने वाले दिनों में मकरोनिया का यह पार्क पर्यावरण संरक्षण का वृहद संदेश देगा।
इसी श्रृंखला में नगर पालिका मकरोनिया में केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना अंतर्गत जल संरचनाओं के उन्नयन का कार्य भी वर्तमान में किया जा रहा है। *अब नगर पालिका मकरोनिया में अमृत 2.0 योजना अंतर्गत बड़तूमा स्थित शबरी सरोवर तालाब का 1.50 करोड़ रू.की लागत से कायाकल्प एवं विकास कार्य होगा,जिसमें स्टोन पिचिंग कार्य (लंबाई 860 मी., लागत 34 लाख) डी स्लटिंग का कार्य (लागत राशि 5 लाख रू), पेपर ब्लॉक पाथवे निर्माण (लंबाई 1310 मीटर, चौड़ाई 2 मी. लागत 16 लाख), स्टील रेलिंग कार्य (1150 मीटर लंबाई, लागत 13.38 लाख रू.), वृक्षारोपण कार्य( आम, इमली, पीपल, बरगद, नीम)(200 संख्या), ट्री गार्ड सहित, स्टोन बेंच (संख्या-13, लागत 1.26 लाख), स्टोन घाट (लंबाई 30 मी. लागत 2.93 लाख) और स्टील लाइट पोल (संख्या-25, लागत 1.78 लाख रू.) के निर्माण कार्य होगें। इसके साथ ही अमृत 2.0 योजना अंतर्गत बड़तूमा स्थित पार्क निर्माण का कायाकल्प एवं विकास कार्य 84 लाख रू. से होगा, जिसमें बाउंड्री वॉल एवं गेट कार्य, गार्डन वर्क का कार्य,झूले एवं ओपन जिम, इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य,गार्ड रूम और फ्लोरिंग फाउंटेन कार्य संपादित होगें। *इन निर्माण कार्यों से मकरोनिया विकसित नगर पालिका की श्रेणी की ओर अग्रसर होगा।*