Search
Close this search box.

हर्षोल्लास से मनाएं पार्टी का स्थापना दिवस, अंबेडकर जयंती की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता:- श्याम तिवारी

– हर्षोल्लास से मनाएं पार्टी का स्थापना दिवस, अंबेडकर जयंती की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता:- श्याम तिवारी

सागर। धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में सागर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की बैठक जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में बीना विधायक निर्मला सप्रे मंडल स्थानीय जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी,पार्षद,वार्ड संयोजक मोर्चा पदाधिकारी शामिल हुए !
बैठक को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक निर्मला स्प्रे जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव,जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे मंडल प्रभारी विक्रम सोनी ने संबोधित किया!

बैठक में जिला मंत्री देवेन्द्र फुसकेले,सुषमा यादव,सविता साहू जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन अंत्योदय समिति अध्यक्ष प्रतिभा चौबे,युवा मोर्च जिला महामंत्री नितिन सोनी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री राहुल नामदेव,महिला मोर्चा जिला महामंत्री नेहा जैन मंचासीन रहें!

बैठक में स्वागत उद्बोधन मण्डल अध्यक्ष अमित बैसाखिया ने दिया!

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा की 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के लिए विशेष तैयारियां करें और अपने निवास और पार्टी कार्यालय पर पार्टी का ध्वज लगाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। मंडल कार्यालय की सजावट कर रंगोली सजाएं तथा मिठाई बांटें। सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर ‘‘हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारत’’ के साथ पोस्ट करें। साथ ही 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीम राव अम्बेडकर की जयंती की तैयारियों में जुट जाएँ साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी व संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की!

बीना विधायक निर्मला स्प्रे ने कहा कि हम आप सब मिलकर गांव कस्बे घूम कर सरकार द्वारा किए गए कार्य को मजबूती से आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लें।हम केवल कार्यकर्ता ही नहीं एक सशक्त प्रहरी भी हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम को अपने-अपने बूथ तक पहुंचाएं!

बैठक का संचालन यमुना ताई मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे एवं डॉ हरिसिंह गौर मण्डल अध्यक्ष नीरज यादव ने किया आभार अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष नीलम अहिरवार ने व्यक्त किया!

बैठक में आपेक्षित पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित रहें!

Leave a Comment

Read More