
डॉ.भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा द्वारा आयोजित विचार संगोष्ठी संपन्न
सांसद,विधायक,जिला अध्यक्ष नगर निगम अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता हुए शामिल
ताशकंद,उज़्बेकिस्तान में आयोजित IPU बैठक में शामिल होने पर सासंद लता वानखेड़े का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
सागर! डॉ.भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा द्वारा संभागीय कार्यालय में विचार संगोष्ठी एवं ताशकंद,उज़्बेकिस्तान में आयोजित IPU बैठक में शामिल होने पर सासंद लता वानखेड़े का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सांसद लता वानखेड़े रहीं कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी विचार रखें! कार्यक्रम में वरिष्ठ जन,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी पार्षद कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम जन शामिल हुए!
कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा की सागर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने जिस आशा और विश्वास के साथ लता वानखेड़े जी को प्रतिनिधित्व सौपा था वह उस पर शत प्रतिशत खरी उतरी हैं आज सागर की आवाज देश के साथ विदेश में में भी गूंज रहीं है सांसद वानखेड़े के परिश्रम और प्रयासों से सागर विकास के नए आयामों को प्राप्त करेगा साथ ही साथ उनकी कार्यशैली से निरंतर गौरवांवित होगा!
नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉंग्रेस ने प्रारम्भ से ही सत्ता में रहकर देश को जाती वर्गों में विभाजित करने का प्रयास किया है उन्होंने हमारे महापुरुषों को भी जाती विशेष तक सीमित रखकर सदा उनका अपमान किया! बाबा साहब आंबेडकर युग पुरुष थे,दूर द्रष्टा थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उन्हें दलित नेता कहकर एक दायरे में समेटने की कोशिश की। कांग्रेस पार्टी ने लगातार बाबा साहेब को अपमानित करने का भी काम किया है। बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया जाना कांग्रेस की इसी कुत्सित सोच का नतीजा थी।भाजपा ने बाबा साहेब जन्मस्थान से लेकर लंदन तक में उनकी स्मृतियों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है।
वरिष्ठ विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा डॉ.भीम राव अंबेडकर न केवल अनुसूचित वर्ग के नेता थे,बल्कि एक महान अर्थशास्त्री और आधुनिक भारत के संविधान निर्माता थे। उनके विचार और सिद्धांत आज भी देश की एकता और समरसता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस पार्टी ने हमेशा डॉ. अंबेडकर जी को उपेक्षित किया, अपमानित किया और उनके योगदान को नकारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि देश यह जान चुका है कि पंडित नेहरू ने स्वयं दो बार उन्हें चुनाव में हराने का प्रयास किया और उनकी कैबिनेट से इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया।कांग्रेस ने बार-बार संविधान में संशोधन कर डॉ. अंबेडकर जी की मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया। अब तक संविधान में लगभग 108 बार संशोधन किए गए, जिनमें अधिकांश सत्ता बचाने, तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति से प्रेरित थे। बाबा साहब का स्पष्ट मत था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए,परंतु कांग्रेस ने बार-बार इस सिद्धांत का उल्लंघन किया!
सांसद लता वानखेड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने भारतीयों के बीच समानता की एक ऐसी मशाल प्रज्वलित की है, जिसका उजाला युगयुगीन है। बाबा साहब ने एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपनी प्रतिभा और परिश्रम के आधार पर असाधारण व्यक्तित्व के रूप में अपने आप का विकास किया। इस अवसर पर हमें संकल्प लेना है कि हम उनकी संकल्पना के अनुरूप हम भारत का निर्माण करें। समाज में जो पीछे रह गया है, उसे साथ लेकर प्रतिबद्धता के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि भारत आज जिस शक्ति के आधार पर निरंतर प्रगति करता हुआ, विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहां तक पहुंचने के लिए हमारे संविधान ने हमारा मार्ग प्रशस्त किया है, जिसके रचयिता बाबा साहेब अंबेडकर हैं, देश श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब, पिछड़े, दलित और आदिवासियों के जीवन में परिवर्तन लाने के संकल्प को लेकर काम हुए हैं। उसका प्रभाव आज समाज में दिखाई देता है। पिछले एक दशक में 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल पाए हैं। बाबा साहब को यह सच्ची श्रद्धांजलि है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह के लिए विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया!