Search
Close this search box.

संपूर्ण पंचांग दैनिक राशिफल महर्षि पाराशर पंचांग  अथ पंचांगम् ll जय श्री राधे ll दिनांक 24/04/2025/गुरुवार

🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺🌺
|| जय श्री राधे ||
🌺🙏 महर्षि पाराशर पंचांग 🙏🌺
🙏🌺🙏 अथ पंचांगम् 🙏🌺🙏
ll जय श्री राधे ll
🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺🌺

दिनांक:- 24/04/2025, गुरुवार
एकादशी, कृष्ण पक्ष,
वैशाख
“””””””””””””””””””””””””””””””””””(समाप्ति काल)

तिथि——– एकादशी 14:31:52 तक
पक्ष———————— कृष्ण
नक्षत्र——–शतभिषा 10:48:28
योग————- ब्रह्म 15:54:46
करण———– बालव 14:31:52
करण———– कौलव 25:12:17
वार———————- गुरूवार
माह———————– वैशाख
चन्द्र राशि—– कुम्भ 27:24:53
चन्द्र राशि——————-मीन
सूर्य राशि——————- मेष
रितु———————— ग्रीष्म
आयन—————— उत्तरायण
संवत्सर—————– विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर)————– सिद्धार्थी
विक्रम संवत—————- 2082
गुजराती संवत————– 2081
शक संवत—————— 1947
कलि संवत—————– 5126

वृन्दावन
सूर्योदय————– 05:47:15
सूर्यास्त—————- 18:47:43
दिन काल———— 13:00:27
रात्री काल————- 10:58:37
चंद्रास्त————– 15:08:40
चंद्रोदय—————- 27:51:30

लग्न—- मेष 9°52′ , 9°52′

सूर्य नक्षत्र————— अश्विनी
चन्द्र नक्षत्र————– शतभिषा
नक्षत्र पाया——————- ताम्र

🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩

सू—- शतभिषा 10:48:28

से—- पूर्वा भाद्रपदा 16:22:50

सो—- पूर्वा भाद्रपदा 21:54:56

दा—- पूर्वा भाद्रपदा 27:24:53

💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद

सूर्य= मेष 09°40, अश्विनी 3 चो
चन्द्र= कुम्भ 16°30 , शतभिषा 4 सू
बुध =मीन 12°52 ‘ उ o भा o 3 झ
शु क्र= मीन 02°05, पू o फाo’ 4 दी
मंगल=कर्क 08°30 ‘ पुष्य ‘ 2 हे
गुरु=वृषभ 25°30 मृगशिरा, 1 वे
शनि=मीन 02°88 ‘ पू o भा o , 4 दी
राहू=(व) मीन 01°20 पू o भा o, 4 दी

केतु= (व)कन्या 01°20 उ oफा o 2 टो

🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩

राहू काल 13:55 – 15:33 अशुभ
यम घंटा 05:47 – 07:25 अशुभ
गुली काल 09:02 – 10: 40अशुभ
अभिजित 11:51 – 12:44 शुभ
दूर मुहूर्त 10:07 – 10:59 अशुभ
दूर मुहूर्त 15:20 – 16:12 अशुभ
वर्ज्यम 16:45 – 18:14 अशुभ
प्रदोष 18:48 – 21:01 शुभ

🚩पंचक ² अहोरात्र अशुभ

💮चोघडिया, दिन
शुभ 05:47 – 07:25 शुभ
रोग 07:25 – 09:02 अशुभ
उद्वेग 09:02 – 10:40 अशुभ
चर 10:40 – 12:17 शुभ
लाभ 12:17 – 13:55 शुभ
अमृत 13:55 – 15:33 शुभ
काल 15:33 – 17:10 अशुभ
शुभ 17:10 – 18:48 शुभ

🚩चोघडिया, रात
अमृत 18:48 – 20:10 शुभ
चर 20:10 – 21:32 शुभ
रोग 21:32 – 22:55 अशुभ
काल 22:55 – 24:17* अशुभ
लाभ 24:17* – 25:39* शुभ
उद्वेग 25:39* – 27:02* अशुभ
शुभ 27:02* – 28:24* शुभ
अमृत 28:24* – 29:46* शुभ

💮होरा, दिन
बृहस्पति 05:47 – 06:52
मंगल 06:52 – 07:57
सूर्य 07:57 – 09:02
शुक्र 09:02 – 10:07
बुध 10:07 – 11:12
चन्द्र 11:12 – 12:17
शनि 12:17 – 13:23
बृहस्पति 13:23 – 14:28
मंगल 14:28 – 15:33
सूर्य 15:33 – 16:38
शुक्र 16:38 – 17:43
बुध 17:43 – 18:48

🚩होरा, रात
चन्द्र 18:48 – 19:43
शनि 19:43 – 20:37
बृहस्पति 20:37 – 21:32
मंगल 21:32 – 22:27
सूर्य 22:27 – 23:22
शुक्र 23:22 – 24:17
बुध 24:17* – 25:12
चन्द्र 25:12* – 26:07
शनि 26:07* – 27:02
बृहस्पति 27:02* – 27:57
मंगल 27:57* – 28:51
सूर्य 28:51* – 29:46

🚩उदयलग्न प्रवेशकाल 🚩

मेष > 05:16 से 06:50 तक
वृषभ > 06:50 से 08:50 तक
मिथुन > 08:50 से 11:14 तक
कर्क > 11:14 से 13:28 तक
सिंह > 13:28 से 15:44 तक
कन्या > 15:44 से 18:00 तक
तुला > 18:00 से 20:12 तक
वृश्चिक > 20:12 से 22:40 तक
धनु > 22:40 से 00:52 तक
मकर > 00:52 से 02:26 तक
कुम्भ > 02:26 से 03:50 तक

मीन > 03:50 से 05:12 तक

🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार (लगभग-वास्तविक समय के समीप)

दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट

नोट— दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

💮दिशा शूल ज्ञान————-दक्षिण
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा बेसन लड्डू खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

🚩 अग्नि वास ज्ञान -:
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

15 + 11 + 5 + 1 = 32 ÷ 4 = 0 शेष
मृत्यु लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

राहु ग्रह मुखहुति

💮 शिव वास एवं फल -:

26 + 26 + 5 = 57 ÷ 7 = 1 शेष

कैलाश वास = शुभ कारक

🚩भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮

*वरुथिनी एकादशी व्रत (सर्वेषां)

*बल्लभाचार्य जयंती

💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮

न देवो विद्यते काष्ठे न पाषाणे न मृण्मये ।
भावे हि विद्यते देवस्तस्माद्भावो हि कारणम् ।।
।। चा o नी o।।

देवता न काठ में, पत्थर में, और न मिट्टी ही में रहते हैं वे तो रहते हैं भाव में। इससे यह निष्कर्ष निकला कि भाव ही सबका कारण है।

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -:श्रद्धात्रयविभागयोग :- अo-17

आयुः सत्त्वबलारोग्यसुखप्रीतिविवर्धनाः।,
रस्याः स्निग्धाः स्थिरा हृद्या आहाराः सात्त्विकप्रियाः॥,

आयु, बुद्धि, बल, आरोग्य, सुख और प्रीति को बढ़ाने वाले, रसयुक्त, चिकने और स्थिर रहने वाले (जिस भोजन का सार शरीर में बहुत काल तक रहता है, उसको स्थिर रहने वाला कहते हैं।,) तथा स्वभाव से ही मन को प्रिय- ऐसे आहार अर्थात्‌ भोजन करने के पदार्थ सात्त्विक पुरुष को प्रिय होते हैं॥,8॥,

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

🐂वृष
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

👫मिथुन
मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

🦀कर्क
विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।

🐅सिंह
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🙍‍♀️कन्या
स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।

⚖️तुला
किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🦂वृश्चिक
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

🏹धनु
तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।

🐊मकर
कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

🍯कुंभ
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें।

🐟मीन
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
आचार्य नीरज पाराशर (वृन्दावन)
(व्याकरण,ज्योतिष,एवं पुराणाचार्य)
09897565893,09027214416

Leave a Comment

Read More

कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष नितिन बंटी शर्मा ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से की मुलाकात : पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में उन्नयन व शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की