Search
Close this search box.

मेनपानी में 50 करोड़ की लागत से म.प्र. का दूसरा सबसे बड़ा भव्य इस्कॉन मंदिर निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

मेनपानी में 50 करोड़ की लागत से म.प्र. का दूसरा सबसे बड़ा भव्य इस्कॉन मंदिर निर्माण का भूमि पूजन संपन्न
(मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल,मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,सागर सांसद डॉ.लता वानखेड़े और विधायक प्रदीप लारिया की विशेष उपस्थिति में हुआ भूमिपूजन शिलान्यास)
सागर/30.04.2025
सागर जिले के नरयावली विधानसभा अंतर्गत मेनपानी में गोवर्धन पहाड़ी पर 50 करोड़ की लागत से 3 एकड़ भूमि पर बनने वाले भव्य इस्कॉन मंदिर का अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रों की अनुगुंजन के मध्य म.प्र.शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सागर सांसद डॉ.लता वानखेड़े और नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया की विशेष उपस्थिति में भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भूमिपूजन आयोजन में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अपना संबोधन दिया। उन्होंने मेनपानी में 50 करोड़ की लागत से बनने जा रहे श्री राधाकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सागर वीर एवं दानियों की भूमि है। इस मंदिर के निर्माण होने से संपूर्ण बुंदेलखंड सहित देश एवं विदेश में आध्यात्मिकता का प्रकाश आलौकिक होगा। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक लारिया को इस दिव्य आयोजन में उन्हें आमंत्रित करने धन्यवाद किया।
कार्यक्रम को मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सागर सांसद डॉ.लता वानखेड़े ने संबोधित किया।
विधायक लारिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस्कॉन मंदिर देशभर में लोकप्रिय है और दुनियाभर में इसके लगभग 1000 मंदिर हैं। यह नया मंदिर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देश और विदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल बनेगा। यह मध्यप्रदेश का छटवां इस्कॉन मंदिर होगा और जबलपुर के बाद विधानसभा का मेनपानी दूसरा बड़ा इस्कॉन मंदिर होगा। यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं बल्कि इसमें कई अन्य प्रकल्पों की भी शुरुआत की जाएगी। इस मंदिर परिसर में गुरुकुल, गौशाला, वृद्धाश्रम और चिकित्सा केंद्र जैसे नौ प्रकल्पों की योजना को क्रियान्वित किया जाएगा जो भविष्य में शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही इस मंदिर का निर्माण मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
भूमिपूजन एवं शिलान्यास अवसर पर महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,मकरोनिया नपा अध्यक्ष मिहीलाल, इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष कृष्णार्चनदास,चैन सिंह भापेल, कुंवर सिंह,विवेक सक्सेना,एड.राजेंद्र यादव, राजा रिछारिया,जितेंद्र खटीक, कपिल कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह भापेल, छत्रपाल सिंह जाट,सुखदेव मिश्रा, एड.नरेंद्र अहिरवार, चंदू शुक्ला, राम प्रसाद विश्वकर्मा,निशांत आठया,जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्यजन, इस्कॉन राधाकृष्ण धर्मप्रेमी सहित प्रशासनिक अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुऐ।

Leave a Comment

Read More