
विवाह हमारी संस्कृति का पवित्र संस्कार है-अविराज सिंह
मालथौन। विवाह जीवन का एक महत्वपूर्ण संस्कार है जो वर और वधु के बंधन से एक नया जीवन शुरू करने का मार्ग प्रशस्त करता है। विवाह हमारी संस्कृति में सबसे पवित्र संस्कारों में से एक है। जीवन में खुशी, प्यार और सुरक्षा का यह पवित्र बंधन मजबूत सामाजिक और पारिवारिक इकाई का निर्माण करता है। यह उद्गार भाजपा के युवा नेता अविराज सिंह ने सेन समाज और क्षत्रिय महासंघ के विवाह सम्मेलनों में व्यक्त किए।
अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर गौधाम अण्डेला में सर्व सेन समाज के आदर्श विवाह सम्मेलन और मालथौन स्थित कृषि मंडी प्रांगण में राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ द्वारा आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाजपा युवा नेता अविराज सिंह उपस्थित रहे। इन सम्मेलनों में संबोधित करते हुए अविराज सिंह ने कहा कि विवाह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को संस्कृति का हस्तांतरण करता है जो व्यक्तियों और परिवारों की स्थिरता और सुरक्षा में योगदान देता है। उन्होंने कहा कि विवाह हमारी संस्कृत में सबसे पवित्र संस्कारों में से एक है। हमें गर्व होना चाहिए कि भारतीय संस्कृति में विवाह के बाद हम वर और वधू की जय-जयकार बोलते हैं। जैसा कि अभी मैने नारा लगाया, सियावर रामचंद्र की जय। जब कोई विवाह होता है तो वह दो परिवारों को जोड़ता है। विवाहों से देश में राष्ट्रीय एकता बढ़ती है। सनातन धर्म आगे बढ़ता है।
युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में आपके नेता भूपेन्द्र भैया व्यवस्थित और धूमधाम से निरंतर विवाह सम्मेलनों का आयोजन करते आये हैं। सभी तरह के सामाजिक आयोजन सरलता से सम्पन्न होते आये हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर हिन्दुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाना है। भूपेन्द्र भैया का प्रयास है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र निरंतर आगे बढ़े। अविराज सिंह ने सभी वर-वधुओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी और बधाई दी। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के आदर्श विवाह सम्मेलन में युवा नेता अविराज सिंह ने राजपूत समाज की धर्मशाला हेतु जमीन आवंटित कराने का आश्वासन दिया।
श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ सम्मेलन में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री राजपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रदेश संयोजक गुलाब सिहं भदौरिया, रामकुमार बघेल, सौभाग्य सिंह राजपूत, उपस्थित थे। कार्यक्रम में दीपक सरपंच परसोन, दीपक परसोन नीमबारे, देवेन्द्र सिंह खिरिया सरपंच, हरनाम सिंह देवपुरा, भैलेन्द्र पठारी, सुखपाल सिंह बम्होरी, बलवीर सिंह लोगर, भीकम सिंह कन्नाखेड़ी, सुनील सिंह बडोईया, लल्लू राजा कुआखेड़ा, सुरेन्द्र सिंह सिलोदा, रिंकू सिंह सिलोदा, राजपाल सिंह सिन्गपुर, सुरजीत सिंह राजपूत, सोनू कुआखेड़ा भूपेन्द्र सिंह लोगर उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सेन शक्ति महासंगठन राजेश्वर सेन, एवं समस्त सेन समाज के लोग उपस्थित थे।
मीडिया कार्यालय
दिनांकः-30/04/2025