
लोकमाता रानीअहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी त्रि शताब्दी समारोह 21से 31मई तक होंगे विविध कार्यक्रम
आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न संचालन समिति का गठन हुआ
सागर। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी भव्य त्रि शताब्दी समारोह के रूप में मनाएगी जिसके अंतरराष्ट्रीय 21मई से 31 मई तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन की तैयारियों के निमित्त संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,संभागीय कार्यालय मंत्री वीरेंद्र पाठक,वरिष्ठ नेता सुखदेव मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
बैठक में त्रि शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई एवं कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। रानी अहिल्याबाई को उनके 30 वर्षों के सुशासन, न्यायप्रियता,सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है। वे काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक देशभर के लगभग10,000 मंदिरों के जीर्णोद्धार की प्रेरणास्रोत रही हैं रानी अहिल्याबाई का मानना था कि एक आदर्श शासक वही है जो धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर जनसेवा करे। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। त्याग, सेवा और न्याय की मूर्ति रानी अहिल्याबाई को लोकमाता और देवी की उपाधियों से सम्मानित किया गया है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि आयोजन के सफल संचालन हेतु पांच सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है जिसमें वरिष्ठ नेता सुखदेव मिश्रा संयोजक,जिला महामंत्री अमित कछवाहा सह संयोजक, जिला मंत्री सुषमा यादव सदस्य महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा चौबे सदस्य महिला मोर्चा जिला महामंत्री नेहा जैन को सदस्य बनाया गया है।
बैठक का संचालन आई.टी.विभाग संयोजक बाल किशन सोनी एवं आभार सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार ने व्यक्त किया। बैठक में जिला मंत्री सुषमा यादव,कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे जी,जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,सह कोषाध्यक्ष विक्रम केशरवानी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी जी,मनीष चौबे जी,अंशुल हर्ष जी,जावेद खान दीपक दुबे,गौरव चौहान एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें