
पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने देर रात तक की मेल-मुलाकात, संतप्त परिवारों में व्यक्त की शोक संवेदनाएं
सागर/ भारत सरकार के पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव गत दिवस अल्प प्रवास पर सागर पधारे। यहां आकर उन्होंने देर रात तक कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मेल-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंच कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, पूर्व विधायक सुनील जैन व कांग्रेस नेता प्रीतम यादव के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की तथा जगदीश यादव के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने सागर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा नगर निगम के पूर्व उप महापौर संतोष पांडे, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे, पूर्व पार्षद श्रीमती किरण मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव के परिजनों व आईटी सेल के पंकज सिंघई के बड़े पिताजी गांधीवादी नेता तथा देहदानी हेमचंद जैन जी के निधन पर शोकाकुल परिवारों में पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की। उन्होंने राहतगढ़ में सुरखी विधानसभा के प्रत्याशी रहे नीरज शर्मा तथा ग्राम धनोरा में राजकुमार सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से भी शिष्टाचार भेंट की।
सादर।
डॉ संदीप सबलोक