Search
Close this search box.

पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत की निर्माता थे- राजकुमार पचौरी

पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत की निर्माता थे- राजकुमार पचौरी

नेहरू जी विश्व नेता थे-सुनील जैन

नेहरू जी नें भारत को विश्व में तीसरी शक्ति बना दिया और गुटनिरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी-आशीष ज्योतिषी

सागर 27 मई। प्रसिद्ध स्वाधीनता सेनानी प्रथम प्रधान मंत्री भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आज”पं. नेहरू का देश के निर्माण एवं विकास में योगदान”विषय पर चर्चा आयोजित की गईं एवं पं नेहरू को श्रद्धांजली अर्पित की गईं।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और इस दौरान भारत को विकास की राह पर कैसे ले जाना है,इसका खाका तैयार कर लिया था। पंडित नेहरू दूर दृष्टा थे। उन्होंने देश को व्यवस्थित और क्रमिक विकास की ओर अग्रसर किया। जिस देश में सुई का भी आयात होता था वहां आज विकसित देशों के साथ भारत खड़ा है।
चर्चा को संचालित करते हुए जिला शहर कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि पं. नेहरू ने देश की आजादी के साथ यहां की अर्थव्यवस्था स्वयं बनाई ।उन्होंने ना तो अमेरिका की पूंजीवादी व्यवस्था को अपनाया और ना ही सोवियत रूस की साम्यवादी व्यवस्था को पूरी तरह मान्यता दी। उन्होंने भारत को विश्व में तीसरी शक्ति बना दिया और गुटनिरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी, जिसमें विश्व के सवा सौ से अधिक देश शामिल थे,जिनके नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू थे।यह नए आजाद हुए देश भारत के लिए गौरव की बात थी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन नें कहा कि नेहरू जी नें बांधो और कल कारखाने खोले जिनके माध्यम से देश को बिजली मिली, रोजगार मिला। नेहरू जी विश्व नेता थे
चर्चा में भाग लेते हुए पुरषोत्तम मुन्ना चौबे नें कहा कि नेहरू जी भारत के हरेक व्यक्ति में भारत माता देखते थे।
डाँ संदीप सबलोक नें कहा कि संबिधान की प्रस्तावना के मूल में नेहरू की विचारधारा के दर्शन होते है।
शैलेन्द्र तोमर नें कहा कि नेहरू जी नें आजादी के संघर्ष में अपने घर आनंद भवन को देश को समर्पित कर दिया था. जो स्वतन्त्रता आंदोलन का प्रमुख केंद्र था।
संचालन प्रवक्ता अवधेश तोमर नें तथा आभार सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे नें व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजाराम सर्वईया,दीनदयाल तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष गण प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, समीर खान, डाँ किरण लता सोनी, रेखा सोनी, शाहरुख खान,अर्चना कन्नौजिया ,साजिद राइन, जमना प्रसाद सोनी दुलीचंद सकवार, वीरू चौधरी, कुंजी लड़िया, गोपाल प्रजापति, टीकाराम दीवान, बाबू मछन्दर,मीना पवन पटेल, दीपू कोरी,राहुल खटीक उपस्थित थे। श्रद्धांजलि अर्पित की

कार्यक्रम उपरांत जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष डाँ आनंद अहिरवार के भतीजे भारत अहिरवार, पूर्व पार्षद भैयन पटेल के दो भतीजो, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमचंद जैन,एवं अन्नी ठाकुर के आकस्मिक निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Comment

Read More