Search
Close this search box.

पर्यावरण दिवस पर सांसद लता वानखेड़े,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पौधारोपण कर किया जिले में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम प्रारम्भ

पर्यावरण दिवस पर सांसद लता वानखेड़े,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पौधारोपण कर किया जिले में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम प्रारम्भ

सागर। सागर में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण दिवस से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बूथ से लेकर समूचे जिले में पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं और पार्टी के जन प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सांसद लता वानखेड़े, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया कार्यक्रम प्रभारी यश अग्रवाल ने गुरुवार को ओम नगर रेसीडेंसी में,परिसर में,पौधरोपण किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पर्यावरण की रक्षा के बिना अधूरा होगा। विकसित भारत, मजबूत भारत के साथ हमें हरित भारत भी बनाना है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम करने का आह्वान करते हुए कहा कि पौधरोपण में फलदार और औषधीय गुणों से युक्त पौधे भी लगाए जाएं, जो मनुष्यों के अलावा पशु-पक्षियों के लिए भी उपयोगी हो। पर्यावरण बचेगा,तभी मानवता बचेगी!

सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि व्यक्ति और समाज तभी बचेगा, जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। जीवों का शरीर पांच तत्वों से बना है। और पंच तत्वों की सुरक्षा पर्यावरण की सुरक्षा से ही संभव है।

कार्यक्रम प्रभारी यश अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार यमुना ताई मंडल द्वारा आयोजित अमृत मन्थन पार्क एवं सागर नगर मंडल के गौ सेवा प्रांगण में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। पर्यावरण दिवस के अवसर पर ” एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंर्तगत संगठनात्मक सागर जिले के सभी मंडलों पर पौधारोपण किया गया यह कार्यक्रम आगामी 2 माह तक सतत रूप से जारी रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन सह प्रभारी सुषमा यादव ने किया एवं आभार देवेन्द्र पप्पू फुसकेले ने व्यक्त किया
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन शामिल हुए।

Leave a Comment

Read More