Search
Close this search box.

विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति पर मालथौन भाजपा मंडल ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह का अभिनंदन किया

विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति पर मालथौन भाजपा मंडल ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह का अभिनंदन किया*

सागर। मालथौन भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने मंडल में चार विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति पर बामोरा स्थित कार्यालय पहुंच कर पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद, विधायक खुरई का आत्मीय अभिनंदन किया व आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों वरिष्ठ भाजपा नेता बादाम सिंह सिसौदिया को नगर परिषद मालथौन में, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालथौन में, भीकम यादव माहुलखास को कृषि उपज मंडी मालथौन में तथा सुरेंद्र सिंह बघेल झौलसी को जनपद पंचायत मालथौन में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर जयंत सिंह बुन्देला,बलवीर सिंह राव,गोविन्द सिंह नेगुंवा,अरविन्द सिंह (मंडल अध्यक्ष),रामकुमार बघेल जी,गोलू प्रताप राय,वीर सिंह यादव,सिरनाम सिंह तोमर,भगवान सिंह यादव,राजेन्द्र सिंह बघेल, अशोक यादव,देवेन्द्र सिंह बुन्देला,अजीत राय,करतार सिंह बघेल,हीरू राजपूत,हाकम सिंह राजपूत,रविन्द्र यादव,राघवेन्द्र सिंह यादव,अंकित राजपूत
एवं समस्त कार्यकर्ता मंडल उपस्थित रहे।

मीडिया कार्यालय
दिनांक:-09/06/2025

Leave a Comment

Read More