
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद प्रशिक्षण शिविर : यौनाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में:
विधायक शैलेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी के आतिथ्य में
सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस पर थीम “Yoga for One Earth, One Health” के संकल्प लिया है। 21 जून को 2025 को योग के माध्यम से संपूर्ण विश्व के स्वास्थ्य और कल्याण की कामना के साथ सभी शामिल हो और नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प ले। आज योग निकेतन सागर द्वारा वृहद योग अभ्यास प्रशिक्षण शिविर योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन और जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
पदमाकर सभागार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के योगाचार्य भगत सिंह , बीजेपी उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता, रविशंकर स्कूल के प्राचार्य महेंद्र प्रताप तिवारी,
संस्था के बी, डी,साहू ,सदस्य जिला योग समिति सागर, संयोजक सुबोधआर्य , अध्यक्ष राम नारायण यादव सहित स्कूली विद्यार्थी और योग संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हुए।