
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई और सम्मानित पहचान बनाई — विधायक लारिया
(मकरोनिया ग्रामीण एवं मकरोनिया नगर मंडल में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का किया आयोजन,मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई)
सागर/20.06.2025
नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर नरयावली विधानसभा में “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम गुरुवार को क्रमश: मकरोनिया ग्रामीण मंडल का मोहन पैलेस, कर्रापुर में एवं मकरोनिया नगर मंडल का क्रॉऊन पैलेस, रजाखेड़ी में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी उपस्थित हुऐ। मकरोनिया ग्रामीण एवं मकरोनिया नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष,पार्षदगण, सरपंच, वरिष्ठजन,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में मजबूत शक्ति बन रहा है। उनके कार्यकाल के 11 वर्षों में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंची है। सरकार ने हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए योजना बनाई है।
उन्होंने आगे कहा कि संकल्प से सिद्धि केवल केंद्र सरकार का कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत को सुव्यस्थित करने का प्रण है। इसमें उत्तम शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, जन सुविधाओं का विस्तार, आंतरिक और बाह्य सुरक्षा शामिल है। भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में यह अभियान एक कदम है। स्वच्छ वार्ड, गांव और शहर बनाकर भाजपा जनप्रतिनिधि विकसित भारत की दिशा में योगदान दे सकते हैं।