Search
Close this search box.

खुरई के सिविल अस्पताल को केन्द्र सरकार से मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र

खुरई के सिविल अस्पताल को केन्द्र सरकार से मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र

सागर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए खुरई के सिविल अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि पर सिविल अस्पताल के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के नागरिकों को बधाई दी है।

ज्ञातव्य है कि खुरई के सिविल अस्पताल सहित विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु पूर्व गृहमंत्री एव विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह सतत् प्रयासरत रहे हैं। जिन्होंने खुरई के सिविल अस्पताल को अनेक सुविधाएं और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराये हैं, जो अन्य अस्पतालों में बहुत कम है। भूपेन्द्र सिंह खुरई और मालथौन के प्रवास के दौरान दोनों स्थान के अस्पतालों का आये दिन निरीक्षण करते रहे हैं। जिसके चलते अस्पतालों में बेहतर व्यवस्थाएं और सुविधाएं मिली है।

ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए चयनित अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां के मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए मरीजों से भी फीडबैक लिया जाता है। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किये जाते है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने खुरई के सिविल अस्पताल के निरीक्षण में 89.22 प्रतिशत अंक देते हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि सागर जिले में एकमात्र खुरई के सिविल अस्पताल को यह उपलब्धि हासिल हुई है। विगत दिनों भोपाल में डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल ने खुरई सिविल अस्पताल के बीएमओं डॉ. रामजी ठाकुर को उक्त प्रमाण-पत्र प्रदान किया इस उपलब्धि पर पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने सिविल अस्पताल के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के नागरिकों को बधाई दी है।

Leave a Comment

Read More