Search
Close this search box.

युवा ही देश को विश्व की महाशक्ति बनाएंगे – अविराज सिंह

युवा ही देश को विश्व की महाशक्ति बनाएंगे – अविराज सिंह

कर्रापुर में युवा क्षत्रिय समाज सम्मेलन को युवा नेता अविराज सिंह ने संबोधित किया

कर्रापुर/सागर। युवाओं को हम परिभाषित कर सकते हैं सपनों, ऊर्जा, जोश, जिद, धैर्य, त्याग, संघर्ष, तपस्या, तेज और सूर्य से। युवा ही देश को विश्व की महाशक्ति बनाएंगे। यह विचार युवा नेता अविराज सिंह ने यहां आयोजित युवा क्षत्रिय समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

मां सरस्वती, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और महाबली महाराज छत्रसाल के पूजन के साथ आरंभ हुए युवा क्षत्रिय समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार, चरित्र निर्माण और मातृशक्ति का सम्मान करने जैसे शुभ कार्यों से हम सभी युवा देश को विश्व की महाशक्ति बनाएंगे। भारत की संस्कृति ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, स्वामी विवेकानंद, छत्रपति संभाजी महाराज और रानी पद्मावती जैसी विभूतियां समाज को दी हैं। ये सभी हमारे गौरव हैं इनके त्याग, बलिदान और संघर्षों की गाथा जानना हम सभी युवाओं का दायित्व है। छत्रपति संभाजी महाराज ने 40 दिन औरंगजेब की कैद में अमानवीय यातनाओं की पराकाष्ठा सही और प्राणों का उत्सर्ग कर दिया लेकिन अपना धर्म छोड़ने से इंकार कर दिया। संस्कारों की ऐसी दृढ़ता युवाओं को प्रेरणा देती है।

युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि आदर्श क्षत्रिय का निर्माण धैर्य, विनम्रता, स्वाभिमान, त्याग और मर्यादा के पांच गुणों से मिल कर होता है। यही मर्यादा हमें समाज और राष्ट्र में स्थापित करना है। क्षत्रियों ने सामाजिक समरसता का का सदैव ध्यान रखा। भगवान राम स्वयं निषाद राज और केवट के अभिन्न मित्र थे। सबको साथ लेकर चलते थे। मुगलों और अंग्रेजों ने फूट डालो राज करो कि नीति से देश को एक हजार साल तक गुलाम बनाए रखा। उन्होंने कविता की इन पंक्तियों का उदाहरण देते हुए कहा,

द्वन्द्व कहां तक पाला जाए
कब तक बोझ संभाला जाए
युद्ध कहां तक टाला जाए
तू भी राणा का वंशज
फेंक जहां तक भाला जाए!

युवाओं को महाराणा प्रताप के सच्चे जननायक होने का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके शक्तिशाली हाथी “ रामप्रसाद“ को अकबर ने युद्ध में पकड़वा कर राजधानी बुलवा लिया। वहां हाथी ने अन्न जल छोड़ दिया और प्राण त्याग दिए। अकबर ने उल्लेख किया कि जब महाराणा प्रताप का हाथी हमारे सामने सिर नहीं झुका सका तो महाराणा को झुकाना असंभव बात है। ऐसा तब होता है जब कोई सत्य और धर्म के मार्ग पर चलता है। ऐसे महापुरुष ही हमारे युवाओं के प्रेरणा केंद्र होने चाहिए। हम युवा तप कर सूर्य की भांति चमकेंगे तभी विकास की कहानी लिखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कर्रापुर से लेकर प्रदेश और देश में युवा प्रतिभाएं हैं उन्हें निखारने की आवश्यकता है।

सम्मेलन को क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ संरक्षक रिटा डीएसपी श्री इंद्राज सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन में युवाओं के उत्साह, उमंग और उपस्थिति को देख कर हृदय गदगद हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारा समाज को सरकारी नौकरियों के अभाव को देखते हुए उद्योग और व्यापार के क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए। युवाओं में परिवर्तन की ऊर्जा होती है। युवाओं के मार्गदर्शक के रूप में अविराज सिंह युवाओं के दिलों पर राज करेंगे। सम्मेलन का संचालन शैलेंद्र सिंह बुंदेला बंडा और कृष्ण कांत सिंह गोरा ने किया। आभार प्रदर्शन जिला क्षत्रिय महासभा की युवा विंग के अध्यक्ष राहुल सिंह चौरा ने किया। सम्मेलन स्थल तक पहुंचने के पूर्व युवा नेता अविराज सिंह का नगर व रास्ते में अनेक स्थानों पर युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

सम्मेलन में वरिष्ठ संरक्षक क्षत्रिय महासभा सागर, पूर्व डीएसपी इन्द्रराज सिंह खिरिया, एड. गोविन्द्र सिंह, पूर्व डीएसपी जाहर सिंह, माधव सिंह, कलेक्टर सिंह केरबना, युवा अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा राहुल सिंह चौरा, संदीप सिंह, के.के. गोरा, शैलेन्द्र बुंदेला, गोपाल सिंह राजपूत खिरिया, इन्द्राज सिंह केरबना, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, हरेराम सिंह, गंगाराम बेरखेरी ,जयराम सिंह बेरखेरी, अरविंद सिंह बेरखेरी, संदीप कुशवाहा, शैलेन्द्र सिंह राजपूत, भानू सिंह सिमरिया, लोकेन्द्र सिंह बारछा, गोविंद सिंह सहावन, मंजिल सिंह सहावन, युवा अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा कर्रापुर जितेन्द्र सिंह, आनंद सिंह, उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More