
पीएमश्री. के.वि.-3 में राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3, सागर में 2 से 3 सितम्बर 2025 को क्षेत्रीय स्तर के राष्ट्रीय एकता पर्व 2025 का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को प्रोत्साहित करना है। दो दिवसीय कार्यक्रम में जबलपुर रीज़न के 54 विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। । जानकारी देते हुए प्राचार्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जबलपुर क्षेत्र के 54 केंद्रीय विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन दो दिनों में बच्चों ने थियेटर, कहानी कथन, 3d-2d पेंटिंग आदि विधाओं में अपना कौशल दिखलाया। मुख्य अतिथि उपायुक्त दिग्गराज मीणा ने बच्चों के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। यहां से चयनित विद्यार्थी चेन्नई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।