Search
Close this search box.

युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में भगवा से रंग गई सागर की सड़कें

महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर निकली एतिहासिक रैली

युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में भगवा से रंग गई सागर की सड़कें

सागर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप व बुंदेल केसरी महाराज छत्रसाल की जयंती की पूर्व संध्या पर युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक वाहन रैली निकाली गई। बामोरा स्थित रुद्राक्ष धाम से आरंभ हुई रैली सागर के मुख्य मार्गों से निकली और लगभग सभी समाजों, समुदायों ने इस रैली का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान अविराज सिंह व जिला क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने डा गौर और महाराज छत्रसाल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्रों वाली भगवा पताकाओं से सजी कई किलोमीटर की वाहन रैली युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। वाहन रैली के आगे चल रहे डीजे पर महाराणा प्रताप की शौर्य और पराक्रम के गीतों से वातावरण गूंज रहा था। राणा प्रताप के स्वाभिमान, त्याग और बलिदान की गाथाएं इन गीतों में थीं। हजारों की संख्या में लोग युवा नेता श्री अविराज सिंह द्वारा लगाए जा रहे नारों का अनुगमन कर रहे थे। रैली में एक बड़े वाहन में भगवा पताकाओं के मध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, वीर शिरोमणि, स्वाभिमान के पर्याय श्री महाराणा प्रताप जी और बुंदेलखंड केसरी महाबली महाराज छत्रसाल की भव्य तस्वीरें रैली में चल रही थीं। जगह-जगह स्वागतकर्ता और आमजन पूजा की थालियां लेकर आरती कर रहे थे, रैली पर पुष्प वर्षा कर रहे थे।

इस वाहन के बाद खुली जीप में युवा नेता अविराज सिंह, जिला क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा, क्षत्रिय महासभा की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह भगवा पताकाओं के साथ रैली का नेतृत्व कर रहे थे। “जय जय श्री राम, रघुकुल शिरोमणि राजा रामचंद्र जी की जय, भारत माता की जय, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जय, बुंदेल महाराजा छत्रसाल की जय, जय भवानी, हर हर महादेव “ का उद्घोष रैली में शामिल हजारों लोगों से अविराज सिंह लगवा रहे थे। वाहन रैली लगभग तीन बजे रुद्राक्ष धाम मंदिर परिसर से आरंभ हुई। पूरे रूट पर रैली का लगभग सौ से ज्यादा स्थानों पर स्वागत हुआ। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। रैली में शामिल वाहन चालकों को शीतल जलपान करा रहे थे। अन्य वाहनों में पूर्व जनपद अध्यक्ष अशोक सिंह व सतेंद्र सिंह थे।

वाहन रैली का पहला अभिनंदन गौर नगर मकरोनिया में पं केशव जी महाराज ने मंत्रोच्चार से किया। उनके साथ अभिषेक गौर, राजा रिछारिया सहित ब्राह्मण समाज की ओर से सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने रैली का स्वागत किया। तनिष्क शोरूम मकरोनिया के सामने समस्त जैन समाज की ओर से समाज के अध्यक्ष अशोक जैन पटवारी ने रैली का स्वागत किया। मकरोनिया चौराहे पर भाजपा के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष संतोष रोहित, पूर्व सरपंच विजय पटेल, राजेश पाराशर, आशीष दुबे, प्रदीप पांडेय सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा करते हुए रैली का स्वागत किया। पद्माकर कालोनी मकरोनिया के सामने पार्षद विजय गौतम, सत्यम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत कर शीतल पेय व जूस रैली में शामिल सदस्यों को वितरित किए। रजाखेड़ी मार्ग के तिराहे पर राजकुमार सिंह धनौरा, मंगल सिंह सागौनी, लखन सिंह कुसमगढ़ के साथ स्थानीय जनों ने स्वागत किया।

सिविल लाइंस में रैली के पहुंचने पर किशन अग्रवाल, कमल हिंदूजा व समस्त सिंधी समाज ने रैली का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। कुलपति बंगले के सामने पूर्व पार्षद हर्षवर्धन चौबे व श्रीमती सुषमा यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। लाल स्कूल पर पार्षद श्रीमती संगीता जैन व शैलेष जैन के नेतृत्व में स्वागत हुआ। झंडा चौक पर गणेश सेन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने आत्मीय स्वागत किया।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने किया स्वागत

गोपाल गंज में महापौर निवास पर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, रिशांक तिवारी, सूर्यांश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने रैली का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्री राम, महाराणा प्रताप व महाराज छत्रसाल के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य बस स्टैंड के पास पं दीनदयाल चौक पर पार्षद राजकुमार पटेल व उमेश यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। तीन मढ़िया पर कृष्ण गंज वार्ड के पार्षद अनूप उर्मिल के नेतृत्व में वार्डवासियों व स्थानीय जनता ने स्वागत किया।

तीन मढ़िया से परकोटा पहुंचने पर भाजपा नेता विनोद प्रजापति व राजेश पंडित के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने रैली पर परकोटा की दीवार से पुष्प वर्षा कर पूरे वातावरण को भगवामय कर दिया। थोड़े ही आगे परकोटा चौराहे पर ज्वेलरी व्यवसायी अशोक अग्रवाल ने स्वागत किया।

तीन बत्ती पर भव्य स्वागत, गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

तीन बत्ती पहुंच कर युवा नेता अविराज सिंह, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष लखन सिंह व महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने दानवीर, महान शिक्षा विद हरी सिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और जीवन में महाराणा प्रताप के आदर्शों, मूल्यों पर अडिग रहने का संकल्प लिया। अविराज ने दानवीर डा गौर अमर रहें के जयकारे लगवाए। तीन बत्ती पर हुआ स्वागत ऐतिहासिक था। इस गैर राजनैतिक वाहन यात्रा का कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह रोहण व शिंटू कटारे की ओर से माल्यार्पण से स्वागत किया गया। परकोटा तिराहे से गौर मूर्ति तक भगवा ध्वजाओं का क्रम अनवरत विस्तारित था। ओजपूर्ण नारों से महापुरुषों के जयकारे गूंज रहे थे। आतिशबाजी का शोर व धुंआ आसमान में छा गया। यहां संतोष दुबे, नवीन भट्ट, अनुराग प्यासी, अजय जैन लंबरदार, बाटू दुबे, राकेश चौबे, श्याम जी दुबे, राजीव सोनी, राजू तिवारी सहित अविराज सिंह की युवा टीम के सैकड़ों साथियों ने वाहन रैली का जोरदार स्वागत किया।

फन्नूसा कुआं पर सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से राजेश पाराशर के नेतृत्व में स्वागत हुआ। कटरा पुलिस चौकी के पास मुस्लिम समिति समाज की ओर से हैदर राइन के नेतृत्व में रैली का स्वागत किया गया।

महाराज छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

विजय टाकीज चौराहे पर स्थापित बुंदेलखंड केसरी महाबली महाराज छत्रसाल की प्रतिमा पर युवा नेता युवराज सिंह, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा व महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने माल्यार्पण किया। यहां क्षत्रिय महासभा के संरक्षक एड वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गंभीरिया, वरिष्ठ पार्षद नरेश यादव, लक्ष्मण सिंह, डक्कू पांडे तथा पांडेय परिवार, रवीन्द्र सिंह गौर, पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जड़िया ने रैली का भव्य स्वागत किया। माता मढ़िया पर पार्षद श्री नरेश यादव व विकास बेलापुरकर ने स्वागत किया। बड़ी माता पर साहू समाज की ओर से महेश साह, शैलेंद्र साहू, राजेश साहू सहित अनेक समाज जनों ने स्वागत किया। राहतगढ़ बस स्टैंड पर अतुल नेमा व अजय तिवारी देवलचौरी ने भव्य स्वागत किया। ओवरब्रिज मोड़ पर पार्षद सूरज घोसी व यशवंत करोसिया के नेतृत्व में सैकड़ों जनों ने वाहन रैली का भव्य स्वागत किया। इंदिरा नेत्र चिकित्सालय के सामने पार्षद संजू दुबे, शरद जैन, प्रेमचंद बड़कुल, लालचंद नागवानी, सुरेश हसरेजा, अंकित विश्वकर्मा ने स्वागत किया।

भगवान गंज स्थित विश्व भारती स्कूल के पास पार्षद कन्हई पटेल, डालचंद पटेल व कमल जैन चैनपुरा के नेतृत्व में स्वागत हुआ। आंबेडकर चौराहे पर पार्षद रामू ठेकेदार के नेतृत्व में मव्य स्वागत हुआ। गुरुद्वारे के सामने सतेंद्र सिंह होरा, कबूला पुल पर प्रतीक चौकसे अरविंद तोमर, अंजय यादव, सिंथिल पड़ेले, अंश चौकसे के नेतृत्व में स्वागत हुआ, रैली के समापन के पूर्व पटकुई में सरपंच विशाल गुरु ने भव्य स्वागत किया।

बाक्स-

महाराणा प्रताप ने समझौते नहीं किए संघर्ष पथ को चुना- अविराज सिंह

महाराज छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात विजय टाकीज चौराहे पर दिए अपने संक्षिप्त उद्बोधन में युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हमारे महापुरुषों वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल के विषय में युवा पीढ़ी को जागृत करना है ताकि वे इस देश के वीर क्षत्रियों की गौरव गाथा , उनके त्याग और बलिदान के इतिहास को जानें। यह भी जानें कि भारत वर्ष को मुगलों की गुलामी से मुक्त करने के लिए किए गए उनके संघर्षों से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवन में कभी मूल्यों, सिद्धांतों से समझौते नहीं किए संघर्ष का पथ चुना। महाराणा प्रताप के सामरिक शस्त्रों कवच, भाले और तलवारों की विशेषताएं उन्होंने बताईं और कहा कि उन्होंने स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए मुगलों से युद्ध करते जीवन बिता दिया लेकिन कभी अपने सिद्धांतों, मूल्यों से समझौता नहीं किया। उन्होंने जंगलों में भटकते हुए घास की रोटियां खाईं लेकिन अपनी मातृभूमि का मान रखा। ऐसे शूरवीरों का इतिहास अमर होता है और भविष्य की अनंत पीढ़ियां उनके यश का गान करती हैं।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः-28/05/2025

Leave a Comment

Read More