
तिंसुआ में 11 लाख की राशि से होगा देव हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य — विधायक लारिया
सागर/03.07.2025
गुरुवार को नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद कर्रापुर अंतर्गत वार्ड क्र.-1,महात्मा गांधी वार्ड तिंसुआ का दौरा किया।
तिंसुआ वार्ड में स्थित प्राचीन देव हनुमान मंदिर पर विगत दिनों वृक्ष की डाल गिर जाने से क्षतिग्रस्त हो गया था। विधायक लारिया ने ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मंदिर परिसर का अवलोकन किया। विधायक लारिया ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुऐ धार्मिक आस्था के केंद्र देव हनुमानजी मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रु.की राशि स्वीकृत कराये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 11 लाख रु.की राशि से देव हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य होगा। उपस्थित क्षेत्रवासियों ने विधायक लारिया की सहृदयता के लिए प्रसन्नता व्यक्त कर आभार माना।
इस अवसर पर पाषर्दगण, जनप्रतिनिधिगण,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।