Search
Close this search box.

हमारा प्रयास है कि नगर का समुचित विकास हो–विधायक प्रदीप लारिया

हमारा प्रयास है कि नगर का समुचित विकास हो–विधायक लारिया

सागर/04.07.2025

शुक्रवार को नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने नपा मकरोनिया अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 में 14.86 लाख रू.की लागत से सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए गरीब, मजदूर और किसानों तक केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मकरोनिया में विकास की अपार संभावनाएं हैं जिन्हें पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि नगर का समुचित विकास हो।

विधायक लारिया ने वार्ड में नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए साफ सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।

उक्त कार्यों का विधायक लारिया एवं नपा अध्यक्ष मिहिलाल ने विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। उल्लेख है कि वार्ड क्रमांक-18 में प्रहलाद यादव से तीन मड़िया तक सीसी रोड निर्माण, लागत 8.9 लाख रु.एवं वार्ड 18 में बड़तूमा बस्ती से मोहन यादव तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य, लागत 6.77 लाख रू. निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पाषर्दगण,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More