Search
Close this search box.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध हुई एफ आई आर के विरोध में अशोकनगर चलने की जिला कांग्रेस शहर में बैठक क़र रणनीति तय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध हुई एफ आई आर के विरोध में अशोकनगर चलने की जिला कांग्रेस शहर में बैठक क़र रणनीति तय की

सागर शहर से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन 8 जुलाई को अशोकनगर जाएगे -पचौरी

सागर 2 जुलाई। विगत दिनों अशोक नगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जीतू पटवारी के द्वारा एक पीड़ित की आवाज को उठाए जाने पर उन्हीं के विरुद्ध षड़यंत्र पूर्वक एफ आई आर दर्ज करने का काम प्रशासन और भाजपा शासन में किया गया. जिससे कांग्रेस प्रदेश में भाजपा शासन की नाकामियों उजागर न हो पाए। इस तारतम्य पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सोपा गया था।
आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी की अध्यक्षता में जिला शहर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के खिलाफ एफ आई आर वापिस लेने की मांग की गई. जिलाध्यक्ष पचौरी नें कहा कि यदि दर्ज मामला 8 जुलाई के पूर्व वापिस नहीं लिया गया तो 8 जुलाई को सागर शहर से सेकड़ो की संख्या में अशोकनगर जाकर विरोध करेंगे।
बैठक का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एव प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी नें तथा आभार सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे नें व्यक्त किया।
इस अवसर पर जितेंद्र रोहन,सेवा दल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव, प्रवक्ता अवधेश तोमर शैलेन्द्र तोमर,मुकुल पुरोहित,कमलेश तिवारी,सुरेश पिंजवानी,जमना प्रसाद सोनी, नीलेश अहिरवार, सुल्तान कुरैशी,मीरा अहिरवार,रजिया खान,रेखा सोनी, लक्ष्मी अहिरवार, कुंजी लाडिया, गोपाल कृष्ण तिवारी,हरीश सोनवार, बाबू मछंदर,राहुल खटीक,गोपाल प्रजापति, महेश अहिरवार,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, दीनदयाल तिवारी, पवन जाटव,कुंजी लड़िया, दुलीचंद सकवार, भैयन पटेल, श्रीदास रैकवार, अशोक नागवानी, पप्पू गोस्वामी, अरविन्द ठाकुर, काशीराम प्रजापति,रामगोपाल यादव सुनील पावा, वीरू चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More