Search
Close this search box.

अनुश्री शैलेन्द्र जैन द्वारा कार्तिक महिला मिलन समारोह का आयोजन किया गया

सागर/कार्तिक मास के शुभ अवसर पर सागर विधायक शैलेन्द्र जैन की अर्धांगिनी श्रीमति अनुश्री जैन द्वारा गुरुवार को प्रातः 11 बजे से निज निवास धर्मश्री अम्बेडकर वार्ड सागर में कार्तिक महिला मिलन समारोह एवं स्नेहभोज का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातायें, बहिने कार्यक्रम में पधारी।

इस अवसर पर ए आर ग्रुप द्वारा भजनों की संगीत की मनमोहक प्रस्तुती का भी आयोजन किया गया।
सभी मताओं-बहिनों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में मग्न होकर भजन कीर्तन का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम को श्रीमती अनुश्री जैन ने संबोधित करते हुये कहा कि, बड़े ही हर्ष की बात है कि, कार्तिक मास के इस शुभ अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कार्तिक स्नान कर व्रत करने वाली महिलाओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा आप सभी का मैं हृदय से धन्यवाद करती हूँ कि, आप सभी माताओं, बहिनों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सभी के व्रतों को पूर्ण करें सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि बनाये रखे एवं स्वस्थ रखें।

विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि, कार्तिक मास में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है व्रत धारी मातायें-बहिनें भगवान श्रीकृष्ण की खोज में ऐसे सभी स्थानों पर रमण करती हैं, जहां पर उनके पाए जाने की संभावना होती है। इस प्राचीन मान्यता को आज भी हमारी धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं और बड़ी संख्या में महिलाएं कार्तिक का व्रत करके कार्तिक स्नान करती हैं। इसी अवसर पर आज कार्तिक महिला मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि, हर माता-बहिन, नारी शक्ति का रूप है। हमने कभी माँ दुर्गा को साक्षात रूप से नहीं देखा है, परन्तु हर नारी में माँ दुर्गा को देखकर हम उन्हें नमन करते है। उन्होंने कहा कि हमे मातृशक्ति का सम्मान करना चाहिये वो हमारी संवाहक है, वो हमे जन्म देती है, विश्व में उनका स्थान सर्वोपरी है। मनुष्य के मन में नारी शक्ति के प्रति आस्था और आदर का भाव जागृत होना चाहिये, क्योंकि नारी दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी का रूप है जिन्होने सृष्टि का सृजन किया है। नारी विश्व की चेतना, ममता और मुक्ति का रूप है। उन्होंने कहा कि जिस देश में, जिस समाज, जिस घर में या जिस परिवार में नारी का सम्मान नहीं किया जाता है। वो देश, वो समाज, वो घर, वो परिवार कभी उन्नती नहीं कर सकता। जहॉ नारी का सम्मान होता वहॉ हमेशा सुख, समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा आज आप सभी मातृशक्तियों को एक साथ देखकर मैं अपनी प्रसन्नता को व्यक्त नहीं कर सकता। इस दौरान विधायक शैलेन्द्र जैन ने अपनी अर्धांगिनी श्रीमति अनुश्री जैन के साथ मातृशक्तियों को भोजन प्रसादी परोसकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर जसवीर सोढ़ी जी, प्रतिभा अनिल तिवारी, शोभा सराफ़, मेघा दुबे,प्रतिभा चौबे, रानी बजाज, सरिता खटीक, रोमा हसानी, प्रीति शर्मा, निशा शिंदे, माधुरी राजपूत, कविता लारिया, सुचिता दुबे, प्रीति सिंह, वापी शर्मा, हेमा डेंगरे, श्रद्धा तिवारी आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

Read More

कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष नितिन बंटी शर्मा ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से की मुलाकात : पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में उन्नयन व शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की