भगवान श्री गणेश की भक्ति में जिलाअध्यक्ष श्याम तिवारी ने बजाई ढोलक महिला मोर्चा ने गाए भजन

भगवान श्री गणेश की भक्ति में जिलाअध्यक्ष श्याम तिवारी ने बजाई ढोलक महिला मोर्चा ने गाए भजन
सागर। श्री गणेशोत्सव में धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में विराजमान भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना पूर्ण भक्ति भाव के साथ निरंतर जारी है। भाजपा नेताओं के अलावा आसपास के श्रद्धालुजन भी कार्यालय में आयोजित नित्य आरती व धार्मिक आयोजन में शामिल होते है। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा संभागीय भाजपा कार्यालय में भजनों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं भगवान जी गणेश के मंत्रमुग्ध करने वाले मधुर भजन गाए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने ढोलकिया बजाई और महिलाओं का उत्साह वर्धन किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया किया भजन कार्यक्रम उपरांत संध्याकालीन आरती में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,सांसद डॉ.लता वानखेड़े,महापौर संगीता तिवारी,लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेशअध्यक्ष अनुश्री जैन,सविता सिंह राजपूत,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव शिल्पी भार्गव,एम्बेसडर मकरोनिया नगर पालिका संगीता सिंह,जनभागीदारी अध्यक्ष मनीषा मिश्रा निवेदिता रत्नाकर,ऋतु तिवारी,रचना सिरोठिया,सुषमा यादव सविता साहू,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह,महिला मोर्चा जिला महामंत्री नेहा जैन,संगीता सिंह,मण्डल अध्यक्ष मेघा दुबे,प्रतिभा चौबे,पार्षद याकृति जडिया संगीता जैन,स्नेह लता साहू,सुनीता रैकवार,उर्मिला सहारे,रश्मि कुशवाहा,मीरा चौबे,शारदा कोरी छाया केशरवानी,अनिता अहीरवार,श्वेता नेमा,सहित अन्य मातृशक्ति व जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए।

Leave a Comment

Read More