लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का ऐतिहासिक जंगी प्रदर्शन

लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का ऐतिहासिक जंगी प्रदर्शन

निर्वाचन आयोग स्वतंत्र इकाई होने के बाद भी निष्पक्ष और ईमानदारी से काम नहीं क़र रहा है-भूपेंद्र मुहासा

*जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सागर का
“वोट चोर गद्दी छोड़” पदयात्रा *
एवं विशाल जंगी प्रदर्शन सम्पन्न

सागर /4सितंबर।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा मे विपक्ष गांधी के निर्देशन में पूरे देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण भूपेंद्र सिँह मुहासा के नेतृत्व मे “वोट चोर गद्दी छोड़” पदयात्रा एवं विशाल जंगी प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपने अधिकारों का उपयोग करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह मुहांसा के नेतृत्व मे जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद,प्रथम जन प्रदर्शन, पदयात्रा आज नरयावली विधानसभा क्षेत्र के रजाखेड़ी बजरिया से सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरम्भ होकर, हजारों कांग्रेसियों के साथ मकरोनिया चौराहा,वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर समाप्त हुआ जहाँ ऐतिहासिक प्रदर्शन क़र केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा निर्वाचन आयोग के माध्यम से की जा रहीं वोट चोरी के विरुद्ध जंगी प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा नें कहा कि इस समय मध्यप्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार वोटर लिस्ट मे हेराफेरी कर बनाई सरकार है. निर्वाचन आयोग स्वतंत्र इकाई होने के बाद भी निष्पक्ष और ईमानदारी से काम नहीं क़र रहा है। इसी के विरोध मे पूरे देश मे कांग्रेस के द्वारा सड़को पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है। श्री मुहासा नें कहा कि देश को आजादी दिलाने और लोकतंत्र की स्थापना कांग्रेस नें ही की थी, भाजपा नें लोकतान्त्रिक मूल्यों की हत्या की है।
इस जंगी प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान सरकार की कथित वोट चोरी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमलेऔर लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आवाज उठाना था ।
विभिन्न ज्ञापनो का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, पार्षद सीमा चौधरी एवं शैलेन्द्र तोमर नें किया।
पदयात्रा एवं प्रदर्शन का संचालन संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर नें तथा शामिल हुए लोगो के प्रति आभार जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी नें व्यक्त किया।
प्रदर्शन मे मुख्य रूप से प्रभारी घनश्याम सिंह , जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ,शहर अध्यक्ष महेश जाटव ,सह प्रभारी मनोज कपूर , अभिषेक यादव ,पूर्व सांसद डाँ आनंद अहिरवार,पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर,हर्ष यादव,सुरेंद्र चौधरी ,पूर्व विधायक सुनील जैन,तरबर लोधी, नारायण प्रजापति , प्रदेश महामंत्री रेखा चौधरी,नीरज शर्मा ,ज्योति पटेल,कमलेश साहू,त्रिलोकीनाथ कटारे, नेता प्रतिपक्ष निगम बब्बू यादव,रणवीर सिँह डिलाखेड़ी,राजकुमार घनोरा, विजय लोधी,देव प्रशांत ठाकुर,पार्षद ऋचा सिँह ठाकुर,सुलेखा राकेश राय ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, रौशनी वसीम खान,संगीता अजय अहिरवार,जगदीश यादव,रमाकांत यादव,माधवी चौधरी,अवधेश तोमर, देवेंद्र तोमर, आनंद तोमर,जितेंद्र भावना रोहण,लक्ष्मी नारायण सोनकिया,प्रमिला सिंह राजपूत अंचल आठया,सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी,प्रदीप पाण्डेय, संजय मोंटी यादव,अशरफ खान,प्रशांत समेया, राजा सेन, विजय साहू,मीना पवन पटेल,खुरई से गिरीश पटेरिया,आशु भाई जान, विजय सिंह राजपूत, विनोद यादव हरविंदर चावला, राम सिंह नरेश मिशन, बंडा से भूपेंद्र सिंह राजपूत, श्रीकांत सराफ,रहली से संजय पटेरिया, बीडी पटेल, विहारी कुशवाहा, दीपक जैन, रविंद्र सिँह लोधी, रामबाबू, हरदयाल,देवरी से संजय ब्रजपुरिया अंचल आठया हरिशंचंद लोधी आशीष बाबा राजोरिया,बीना से सुरेश तिवारी,अशोक परिहार, राजाराम अहिरवार,नरेंद्र सिंह ठाकुर, मोतीलाल अहिरवार, देवेंद्र कुशवाहा,सुरेंद्र लोधी,पंकज यादव,हरि शंकर दीक्षित,सुभाष सिंघई,विमल अहिरवार,ममता अहिरवार,अनुराग ठाकुर,अमित ठाकुर,जतिन झा,प्रमोद राय,विक्रांत गोलंदाज, तुलाराम अहिरवार, आशीष चौबे प्रशांत राय प्रिंस चौरसिया शिवेंद्र सिंह परिहार, कमलेश साहू, ज्योति पटेल,नीरज शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर,ब्लाक अध्यक्ष गण देवेन्द्र कुर्मी, वीरेंद्र सिंह लोधी, लगन सिंहठाकुर , प्रभु मिश्रा,सुरेंद्र सिंह राजपूत, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, बंटी चौबे,डाँ वीरेंद्र लोधी, सोम तिवारी, दीपक जैन, रत्नेश पटेल, यासीन खान, सुरेंद्र सिंह छावड़ा, पप्पू यादव,शाकिर खान, इन्दर सिंह ठाकुर,गुड्डू अमोदा,निरंजन मम्मा, प्रहलाद मुहासा, सौरभ खटीक, पियूष अवस्थी,आर आर पाराशर, दीपक दुबे, राकेश राय, राकेश राय,दीपक दुबे, हेमंत लारिया,राजा बुंदेला, जगन्नाथ विश्वकर्मा, विनोद रजक, मनोज गुप्ता, दुर्गेश अहिरवार, मोतीलाल कुर्मी, अशोक कुशवाहा कमलेश बाल्मीकि,अजय अहिरवार,रवि उमाहिया,मंगल पटेल,मोहन अहिरवार,राजा,अमर सिंह लोधी,विशाल सिंह, राजेन्द्र यादव, राजपाल लोधी, संदीप चौधरी,एम आई खान, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, हरगोविंद कुर्मी, हर्षवर्धन कुर्मी, पुरषोत्तम शिल्पी,परमसुख, राहुल कुशवाहा,कोमल सिंह लोधी, अमित कुशवाहा, गुड्डू रैकवार,शिवा राठौर, कुन्दन जाट, गोविंद उपाध्याय, प्रीतम अहिरवार, अशोक कुशवाहा,पंचमलाल, युनूस खान,अफजल खान,बंटी कोरी, राजेश श्रीवास,कन्नू कोरी,कमल चौधरी, शुभम सोनी, रोहित वर्मा,अजय बमदेले, मुकेश राजपूत, मनोहर पाराशर,एड घनश्याम पटेल,राजू चौकसे, रामसेवक अहिरवार, कल्याण अहिरवार, सरफराज पठान,पवन राय,पवन केसरवानी, धर्मेंद्र तोमर, रामकिशन बंसल, खेमचंद मारा,खिलान सिंह सहित हजारों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता इस जंगी प्रदर्शन मे शामिल हुए।

Leave a Comment

Read More