
सागर पुलिस का मानवीय चेहरा — पुलिस निरीक्षक नवीन जैन ने दिव्यांग जनों के बीच पहुँचकर बढ़ाया हौंसला
सागर।
सागर जिले में पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही है। इसी कड़ी में आज सागर जिले के पुलिस निरीक्षक श्री नवीन जैन विशेष रूप से घरौंदा आश्रम पहुँचे और वहाँ रह रहे दिव्यांग जनों के साथ समय बिताया।
निरीक्षक जैन ने दिव्यांग साथियों को अच्छे भोजन की व्यवस्था कर अपने हाथों से भोजन परोसा, उन्हें खिलाया और उनका सम्मान करते हुए स्नेहपूर्वक तिलक भी लगाया। इस अवसर पर आश्रम के सभी सदस्यों, संचालकों एवं मौजूद गणमान्य नागरिकों ने इस कार्य की दिल से सराहना की।
लोगों का कहना है कि ऐसे मानवीय कार्य पुलिस की संवेदनशीलता और जनता से आत्मीय जुड़ाव का प्रमाण हैं। सागर पुलिस द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है और अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहा है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों व दिव्यांग जनों की सेवा करें।
सागर पुलिस का यह मानवीय चेहरा निश्चित ही पुलिस–जन सहयोग को और मजबूत करेगा। घरौंदा आश्रम की संचालिका सुश्री प्रीति यादव भी इस अवसर पर साथ रही उन्होंने सागर पुलिस एवं निरीक्षक श्री नवीन जैन की खूब सराहना करते हुए धन्यवाद दिया