वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण‘‘ विषय पर युवा संवाद आज

‘वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण‘‘ विषय पर युवा संवाद आज

सागर। स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा शिकागो में विश्व धर्म संसद को संबोधित करने के उपलक्ष्य में 11 सितंबर गुरुवार को मोती नगर चौराहा स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

युवा संवाद कार्यक्रम के आयोजक  अविराज सिंह ने बताया कि युवा संवाद का विषय ‘‘वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण‘‘ है। महाकवि पद्माकर सभागार में 12 बजे से आयोजित युवा संवाद परम पूज्य दादा गुरू महाराज के सानिध्य में होगा। जिसकी अध्यक्षता रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर के कुलपति  विनोद मिश्रा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता यंग थिंकर्स फोरम के निर्देशक श्री आशुतोष जी हैं। अविराज सिंह ने युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने की अपील नागरिकों से की है।

Leave a Comment

Read More