
जिले के तीनो मंत्री एक से बढ़कर एक बड़े डाकू की तरह आम जनता की जमीन मकानों और उनके हको पर डाका डालने और गुंडागर्दी करने का काम कर रहे
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा लेकर सागर जिले के शाहगढ़ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव का हजारों की संख्या में यहां मौजूद महिला पुरुषों ने गर्म जोशी से स्वागत किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल के साथ यहां पहुंचे श्री अरुण यादव जिले के तीन मंत्रियों के भ्रष्टाचारों पर जमकर गरजे। यहां पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार और क्षेत्रीय विधायक तरवर सिंह लोधी ने जिले की समूची जनता की ओर उनका भव्य स्वागत किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए सीधे तौर पर कहा कि सागर जिला भाजपा के मंत्रियों की चरागाह बना हुआ है। जिले के तीनो मंत्री एक से बढ़कर एक बड़े डाकू की तरह आम जनता की जमीन मकानों और उनकी हको पर डाका डालने और गुंडागर्दी करने का काम कर रहे हैं। जिले के विकास की जगह भाजपा के मंत्रियों और विधायकों का विकास हो रहा है। तीनों मंत्रियों के परिवार के लोग और उनके गुर्गे जमीनों की अवैध खरौद फरोख्त से लेकर खदानों, सड़कों, और सरकारी भवनों के बनने तक में 50% कमीशन का कारोबार कर रहे है। अरुण यादव ने कहा कि दूसरी तरफ यहां का किसान और नौजवान परेशान है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ों, महिलाओं और कमजोर तबको के साथ अत्याचार, शोषण और आपराधिक घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नहीं करती है। उन्होंने महाकाल की नगरी उज्जैन में 12 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कृत की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शिवराज सिंह सरकार को जमकर कोसा। श्री अरुण यादव ने कहा कि मौसम की मार से किसान परेशान है। उनकी फसाने खराब हो चुकी है लेकिन सरकार की तरफ से न कोई सर्वे है ना कोई मुआवजा दिया गया है। मंडी में गेंहू – चना बेचने जाने पर उनकी फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। यहां तक कि समय पर उनकी अनाज की तुलाई भी नहीं हो रही है जिससे मजबूर होकर वह भाजपा के बिचौलियों के हाथ अपनी फसल को कम दाम में बेचने को मजबूर हो जाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस प्रदेश को केवल कुशासन और भर्ष्टाचार दिया है। इन लोगों ने जनता तो ठीक भगवान महाकाल को भी अपने भ्रष्टाचार से नहीं छोड़ा है। करोड़ों रूपए की मूर्तियां थोड़ी सी बरसात और हवा से ताश के पत्तों की तरह हवा में ही उड़ गई। अब इन्हें ना जनता छोड़ेगी और लाभ भगवान।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में बदहाली की जगह खुशहाली का राज आने वाला है। अब बिजली के बिल से आपके हाथों में करंट नहीं लगेगा। सभी को बिना भेदभाव के 100 यूनिक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का बिल हाफ किया जाएगा। महिलाओं को महंगाई से राहत दिलाने के लिए 15 सौ रुपए प्रतिमाह की सम्मान निधि, 500 में यह सिलेंडर जनता कमला जी वचन दिया है जिससे हम पूरा करेंगे। किसानों को दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ और पांच हॉर्स पावर के सिंचाई पंप पर फ्री बिजली दी जाएगी। उन्होंने विधायक तरवर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि यहां की जनता ने एक ईमानदार और बहादुर विधायक चुनकर कांग्रेस को दिया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरी बंडा क्षेत्र में सिंचाई रोजगार और विकास की जिम्मेदारी हम लेते हैं। उन्होंने प्रदेश से लूट और झूठ की कमीशनखोर सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी सीपी मित्तल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लाडले नेता राहुल गांधी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुंदेलखंड क्षेत्र की बहुत चिंता है। वे चाहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने और यहां भय और आतंक का राज खत्म हो। युवाओं को रोजगार जनता को सिंचाई और पीने के लिए भरपूर पानी मिले। इसके लिए मैं अनुरोध करता हूं कि आप आने वाले विधानसभा चुनाव में हाथ के पंजे वाला बटन दबाकर कांग्रेस की सरकार बनाएं।
सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनकर अपना कर्जदार बना लिया है उन्होंने इस कर्ज को चुकाने के लिए एक बार फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।
सभा का संचालन जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने किया इस दौरान यात्रा के सह प्रभारी गुड्डू राजा बुंदेला, केंद्रीय पर्यवेक्षक कमलकांत शर्मा, पीसीसी के जिला प्रभारी अवनीश भार्गव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और यात्रा के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक, जिले के सह प्रभारी लोकमन कुशवाहा, रामकुमार पचौरी अब्दुल रफीक गनी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी कार्यकर्ता किसान नौजवान और क्षेत्रीय जनता की मौजूदगी रही।
कमला यादव ने अरुण यादव का स्वागत कर तलवार भेंट की
शाहगढ़ से बंडा के रास्ते में हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली महिला नेत्री श्रीमती कमला यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल समेत जन आक्रोश यात्रियों का फूल मालाओं व तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री अरुण यादव को साफा पहनकर तलवार भेंट की