
श्रीराम जन्मोत्सव, भव्य श्री राम कथा में अविराज सिंह ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया
रामनवमी पर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा खुरई
खुरई। रविवार को भाजपा युवा नेता अविराज सिंह पठार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित श्री राम जन्मोत्सव महा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात अविराज सिंह ने बलोप के चैनपुरा धाम सरकार परिसर में आयोजित भव्य श्री राम कथा के आयोजन में शामिल होकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया। ज्ञातव्य है कि रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर संपूर्ण खुरई विधानसभा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा।
युवा नेता अविराज सिंह ने खुरई के पठार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में श्री राम लला की आरती की और भजनों का आनंद लेकर धर्म लाभ उठाया।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आफिसर्स कालोनी स्थित विधायक कार्यालय खुरई में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि आज हम सभी के लिए सौभाग्य का अवसर है कि हम दो त्यौहार एक साथ मना रहे हैं। पहला त्यौहार रामनवमी पूरा देश आज राममय हो चुका है। और दूसरा त्यौहार भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। आपको भूपेन्द्र भैया के रूप में ऐसे नेता मिले है जिन्होंने संपूर्ण जीवन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित किया। जो भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सागर के पहले अध्यक्ष बनें। आपके भूपेन्द्र भैया के विधायक बनने से खुरई विधानसभा क्षेत्र में जो सकारात्मक बदलाव आया है,और खुरई में विकास की गति तेजी से बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि 1980 में मुंबई में समुद्र के किनारे स्व. श्री अटल बिहारी जी के नेतृत्व में जनता पाटी की स्थापना हुई, उन्होंने कहा था अँधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि कीचड में जब कमल खिलता है तो हमारा ध्यान केवल कमल की तरफ जाता है, ऐसे ही देश ने कमल की ओर ध्यान दिया और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया। आज के समय में माननीय प्रधानमंत्री ने एक एडीसन भी किया है, उन्होंने बोला है कि विकास भी, विनाशक भी यानी देश की संस्कृति आगे बढ़ेगी तो देश भी अपने आप आगे बढ़ेगा। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी जो विशेषता है, वह है पार्टी को, देश को आगे बढ़ाना है, फिर मुझे स्वंय आगे बढ़ना है, यह सोच हमारे कार्यकर्ताओं की होती है। और यहां पर हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। 2018 में जब पहली बार आप सभी के बीच में आया, और एक कार्यकर्ता के रूप में काम किया। आप सभी ने अपना मानकर मुझे आशीर्वाद दिया इसका मैं हृदय से आभारी हॅूं, और यह संस्कार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्कार है।
भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने चैनपुरा धाम सरकार में आयोजित भव्य श्री राम कथा में भक्तजनों के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत में जितने धार्मिक आयोजन होते है वे विश्व के कल्याण के लिए होते है। रामचरित मानस में भगवान तुलसीदास जी ने कहा था कि अगुण सगुण गुण मंदिर सुंदर, भ्रम तम प्रबल प्रताप दिवाकर। काम क्रोध मद गज पंचानन, बसहु निरंतर जन मन कानन। जिसका अर्थ है भगवान श्री राम का नाम सोने की उन किरणों की तरह है जो काम, क्रोध, मद मोह रूपी अंधकार को समाप्त करने का काम करती है। ऐसे श्री राम का नाम है।
तीन बत्ती पर पालकी एवं शोभायात्रा में शामिल हुए अविराज सिंह
श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर तीन बत्ती पर भगवान श्रीराम की भव्य पालकी यात्रा व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने शामिल होकर पालकी में सवार भगवान श्रीराम को पुष्प अर्पित कर आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम से नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य सहित संपूर्ण भारत के कल्याण की प्रार्थना की।
खुरई विधानसभा क्षेत्र के 6 भाजपा मंडलों में बूथ स्तर पर मनाया गया स्थापना दिवस
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 भाजपा मंडलों में बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पार्टी का स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर बैठक कर पार्टी के ध्वज को फहराया। अनेक स्थानों पर नवीन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुए व कार्यकर्ता बैठकें हुईं। खुरई नगर व ग्रामीण भाजपा मंडल, धनोरा भाजपा मंडल, बांदरी भाजपा मंडल, बरोदिया कलां भाजपा मंडल व मालथौन भाजपा मंडल के अध्यक्षों ने सक्रियता से पार्टी स्थापना कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी की।
कार्यक्रम में स्थापना दिवस प्रभारी गोपाल नेमा, नगर मण्डल अध्यक्ष राहुल चौधरी, वरिष्ठ नेता हेमचंद्र बजाज, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रविन्द्र राजपूत, जनपद अध्यक्ष जमुना प्रसाद अहिरवार, धनोरा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष नन्हीं बाई अहिरवार, नीतिराज पटैल, अजीत सिंह अजवानी, देशराज यादव, प्रवीण जैन, रामशास्त्री जी, बलराम यादव, इन्द्र कुमार राय, कल्लू यादव, गणेश पटैल, हेमंत ठाकुर, जगदीश अहिरवार, आकाश परिहार, राशिद वेग विक्रम अहिरवार एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मीडिया कार्यालय
दिनांकः 06/04/2025