
भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला में नरयावली विधायक लारिया हुये शामिल
(संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान अभियान पर प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला का भोपाल में आयोजन)
भोपाल /16.04.2025
मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान की प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला आयोजन में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया सम्मिलित हुए।
इस कार्यशाला का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जिसकी श्रृंखला में प्रदेशभर में अंबेडकर जी के जीवन, विचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वक्ताओं को संबोधित कर पार्टी की विचारधारा, जनसंपर्क के तरीके और जन जागरण अभियानों को लेकर मार्गदर्शन किया।
इस कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजा मोर्चा लाल सिंह आर्य, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, अजा मोर्चा कैलाश जाटव,प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल सहित प्रदेशभर से भाजपा पदाधिकारी सम्मिलित हुऐ।